Car Loan Offers: 10 मिनट में लोन करे ये kaam

Car Loan Offers: अब कार लेना हुआ और भी आसान, ये बैंक दे रहा है 10  मिनट  में लोन करे ये का





घर के साथ एक ब्रांडेड कार लेना हर किसी का सपना होता है. कार से न सिर्फ आपका जीवन आरामदेह बनता है, बल्कि बहुत सी मुश्किलें कम हो जाती हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जूझते हुए दफ्तर पहुंचना या वीकेंड पर घूमने के लिए बाहर जाना, सब कुछ बहुत आसान हो जाता है.


पहले कार खरीदना किसी के लिए भी बहुत बड़ी बात होती थी, क्योंकि इसके लिए एकमुश्त रकम खर्च करनी पड़ती थी, लेकिन अब लोन (Car Loan) आसानी से उपलब्ध होने की वजह से यह बहुत आसान हो गया है.

बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी कार लोन आसान मासिक किस्त पर दे देती हैं, जिससे अब कार खरीदना बहुत आसान हो गया है. इससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ता और सुविधा भी मिल जाती है.

कार लोन
कर्ज देने वाली कंपनियां नई और सेकेंड दोनों कार पर लोन देती हैं. हालांकि इन दोनों पर ब्याज दरें अलग होती हैं. नई कार के लिए ब्याज दर 9 .25 -13.75 फीसदी के बीच हैं, जबकि पुरानी कारों पर ब्याज दर 12.50 और 17.50 फीसदी के बीच हैं.



कौन ले सकता है कार लोन (Car Loan) ?
लोन (Car Loan) के लिए अप्लाय करने से पहले कुछ शर्त हैं, जिनका आपको ध्यान रखना जरूरी है. इसमें उम्र, कम से कम वेतन, नौकरी का प्रकार और रेजिडेंस के बारे में जानकारी शामिल हैं.

कार लोन (Car Loan) के लिए जरूरी दस्तावेज
  1. पहचान का प्रमाण (पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  2. वोटर आई कार्ड, पासपोर्ट जैसे पते का प्रमाण
  3. ऐज प्रूफ
  4. फोटोग्राफ
  5. कार के कागजात
  6. तीन महीने की सैलरी स्लिप, छह महीने का बैंक स्टेटमेंट, आयकर रिटर्न जैसे आमदनी के सबूत
  7. कुछ कंपनियां कार के इंश्योरेंस की कॉपी और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना लोन फाइनल नहीं करतीं.
हाइपोथेकेशन
जब आप लोन (Car Loan) लेकर कार खरीदते हैं तो यह कर्ज देने वाली कंपनी के पास गिरवी रहती है. इससे उनके पास यह अधिकार रहता है कि वे आपके कर्ज नहीं चुका पाने की स्थिति में आपकी संपत्ति जब्त कर लें. अगर आप समय पर मासिक किस्त नहीं दे पाए तो वे कार को उठा कर ले जा सकती हैं.

हाइपोथेकेशन लेटर कार के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का भी हिस्सा है. एक बार जब आप लोन (Car Loan) चुका देंगे तो आप रजिस्ट्रेशन पेपर्स से लोन देने वाली कंपनी का हाइपोथेकेशन हटा सकते हैं.
हाइपोथेकेशन हटाने के लिए आपको संबंधित रजिस्ट्रेशन ट्रांसपोर्ट ऑफिस में नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, कार के इंश्योरेंस के पेपर्स और एड्रेस प्रूफ के साथ जाना पड़ेगा.यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि कर्ज (Car Loan) देने वाली कंपनी से एनओसी लेना जरूरी है. इसके बाद इसे इंश्योरेंस कंपनी को देकर नए मालिक के नाम से इंश्योरेंस पेपर जारी कर दे.



कार लोन (Car Loan) की रकम
लोन (Car Loan) की राशि आपकी उम्र और आमदनी पर निर्भर है. कार के लिए आपको कितना लोन मिलता है, यह लोन देने वाली कंपनी पर निर्भर है. इस समय आम तौर पर आपकी सालाना कमाई का चार से छह गुना तक कार लोन (Car Loan) मिल जाता है.

कार की कीमत का 80-90 फीसदी तक फाइनेंस हो जाता है. कुछ बैंक हालांकि 100 फीसदी तक भी फाइनेंस कर देते हैं. यह एक्स शोरूम प्राइस या ऑन रोड प्राइस हो सकता है.
हाइपोथेकेशन हटाने के लिए आपको संबंधित रजिस्ट्रेशन ट्रांसपोर्ट ऑफिस में नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, कार के इंश्योरेंस के पेपर्स और एड्रेस प्रूफ के साथ जाना पड़ेगा.यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि कर्ज (Car Loan) देने वाली कंपनी से एनओसी लेना जरूरी है. इसके बाद इसे इंश्योरेंस कंपनी को देकर नए मालिक के नाम से इंश्योरेंस पेपर जारी कर दे.




कार लोन (Car Loan) की रकम
लोन (Car Loan) की राशि आपकी उम्र और आमदनी पर निर्भर है. कार के लिए आपको कितना लोन मिलता है, यह लोन देने वाली कंपनी पर निर्भर है. इस समय आम तौर पर आपकी सालाना कमाई का चार से छह गुना तक कार लोन (Car Loan) मिल जाता है.

कार की कीमत का 80-90 फीसदी तक फाइनेंस हो जाता है. कुछ बैंक हालांकि 100 फीसदी तक भी फाइनेंस कर देते हैं. यह एक्स शोरूम प्राइस या ऑन रोड प्राइस हो सकता है.




एक्स शोरूम प्राइस किसी डीलर को कार खरीदने के बदले चुकाई जाने वाली रकम है. जब आप रजिस्ट्रेशन चार्ज, इंश्योरेंस, रोड टैक्स आदि चुकाने के बाद कार सड़क पर चलाने के लिए लाते हैं तो यह ऑन रोड प्राइस होता है.

जब किसी सेकेंड हैंड कार के लिए लोन (Car Loan) लेने जाते हैं तो दोबारा रजिस्ट्रेशन में आने वाले खर्च कवर नहीं होते.

कार लोन (Car Loan) पर ब्याज दरें
कार लोन (Car Loan) की रकम पर कर्ज देने वाली कंपनियां मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स (एमसीएलआर) के अलावा कुछ एक्स्ट्रा रकम भी चार्ज करती हैं. आमतौर पर यह रेट फिक्स्ड होते हैं. इससे लोन चुकाना आसान होता है.

अगर आपको लगता है कि भविष्य में ब्याज दरें कम हो सकती हैं तो आप फ्लोटिंग रेट पर ब्याज ले सकते हैं. इस समय ब्याज दरें 10.30-15.25 फीसदी के बीच हैं

कर्ज देने वाली कुछ कंपनियां हालांकि महिलाओं को ब्याज दर में छूट भी देती हैं.

नई कार लेने की जगह सेकेंड हैंड कार लोन (Car Loan) पर लेना महंगा सौदा है. ज्यादातर बैंक इस पर अधिक ब्याज चार्ज करते हैं.



कार लोन (Car Loan) में कौन-कौन से खर्च हैं?
लोन देने या समय से पहले लोन चुकाने में बैंक बहुत से चार्ज लगाते हैं.
  1. जब आप आवेदन करते हैं तो प्रोसेसिंग फीस ली जाती है.
  2. यह लोन एमाउंट का 0.4-1 फीसदी हो सकता है.
  3. समय से पहले लोन चुकाने पर बैंक फीस वसूलते हैं.
  4. कुछ बैंक इस पर पांच से छह फीसदी तक चार्ज लेते हैं. कुछ बैंक हालांकि इसके लिए चार्ज नहीं लेते.
कुछ बैंक कार लोन (Car Loan) चुकाने के लिए पार्ट पेमेंट की सुविधा देते हैं. इसका मतलब यह है कि जब भी आपके पास पैसे हों आप लोन का एक हिस्सा चुका सकते हैं. कुछ बैंक पर पेमेंट पर भी चार्ज वसूलते हैं. लोन (Car Loan) लेने से छह महीने के अंदर आप लोन का प्रीपेमेंट नहीं कर सकते.

रीपेमेंट
आम तौर पर कार लोन (Car Loan) एक से सात साल के लिए दिया जाता है. आप अपनी सुविधा के हिसाब से इसे तय समय से पहले चुका सकते हैं.

ध्यान रखें
  1. अधिकतर बैंक मीडियम कार, एसयूवी और एमयूवी फाइनेंस कर देते हैं. हालांकि लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि बैंक किस कार के लिए कितना लोन ऑफर कर रहे हैं.
  2. कार अगर किसी व्यक्ति के नाम से खरीदी गयी है तो उसके लिए आय कर में किसी डेप्रिसिएशन पर छूट का दावा नहीं किया जा सकता. कार लोन पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं है.
  3. लोन लेते वक्त ही आपको कार लोन (Car Loan) पर चुकाई जाने वाली ब्याज की गणना कर लेनी चाहिए.
निष्कर्ष
कार लोन (Car Loan) के लिए आवेदन करना आसान है, क्योंकि इसमें दस्तावेजी जरूरतें कम हैं. यहां आपको अलग से कुछ गिरवी रखने की भी जरूरत नहीं है. कार के साथ ही लोन सुरक्षित होता है.कार खरीदते वक्त हालांकि आप अपने बजट का ध्यान रखें.

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. There is no breaking level to how much people you might allude. Betting prerequisite 카지노사이트 for the reference bonus is multiple of} times. Betting requirements are 30xs the bonus money obtained and the primary deposit sum. To ensure a fun time for all, our group appears for a spread of game sorts, as well as|in addition to} completely different game providers. These odds are quite low when comparability with} other casinos, which sit around 96% to 97%. LeoVegas’ average Return to Player for slots ranges from 92% to 99%.

    जवाब देंहटाएं